आर्सेलरमित्तल कनाडा की लौह अयस्क कम्पनी खरीदेगा

टोरंटो, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। आर्सेलरमित्तल समूह कनाडा की लौह अयस्क कम्पनी बैफिनलैंड को 43.3 करोड़ डॉलर में खरीद सकता है।

अभी तक आर्सेलरमित्तल की बोली को चुनौती नहीं मिली है। बोली लगाने की अंतिम समय सीमा 20 दिसंबर है। माना जा रहा है कि अभी भी कोई चीनी कम्पनी इस दौड़ में शामिल होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

आर्सेलरमित्तल अपने संयंत्रों के लिए भविष्य में लौह अयस्क की आपूर्ति सुनिश्चित रखने के लिए इस लौह अयस्क कम्पनी को खरीदना चाहता है।

करीब दो साल पहले कराए गए एक अध्ययन में पता चला था कि बैफिनलैंड के मैरी रिवर लौह अयस्क भंडार से लगातार 20 सालों तक सलाना 1.8 करोड़ टन लौह अयस्क निकाला जा सकता है। हाल में पता चला है कि वहां पहले लगए गए अनुमानों से कहीं ज्यादा लौह अयस्क मौजूद है।

उल्लेखनीय है कि इस भंडार से लौह अयस्क का उत्पादन शुरू करने के लिए इस पर करीब चार अरब डॉलर का निवेश करना होगा।

आर्सेलरमित्तल की बोली से पहले बैफिन लैंड ने इस क्षेत्र में उत्पादन के लिए साझीदार खोजने की भी कोशिश की थी।

सितम्बर में आर्सेलर मित्तल ने इस कम्पनी को जबरदस्ती खरीदने के लिए बोली लगाई, जिससे मजबूर होकर कम्पनी के बोर्ड ने प्रति शेयर 1.10 डॉलर की दर से यह सौदा स्वीकार कर लिया था।

इस सौदे से हालांकि कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नाराज हो गए और उन्होंने कम्पनी छोड़ दी। तब से वे आर्सेलरमित्तल के लिए एक चीनी सरकारी कम्पनी की तरफ से चुनौती खड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं।

आर्सेलरमित्तल द्वारा कम्पनी को खरीदे जाने की खबर से ं टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज में इसके शेयरों मे 9 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। आर्सेलरमित्तल की कनाडा में पहले से ही खनन सहित कई अन्य कारोबारी गतिविधियां हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+