आजमगढ़ में 5 हथियार तस्कर गिरफ्तार
जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांचों तस्करों को उस समय धर दबोचा जब ये किसी ग्राहक को असलहे बेचने की फिराक में थे। इनके कब्जे से पांच पिस्टल, दो दर्जन कारतूस और एक मैगजीन बरामद हुई है।
स्थानीय थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि पांचों तस्कर मऊ और आजमगढ़ जिले के रहने वाले हैं और पिछले चार सालों से इस धंधे में शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये बिहार के मुंगेर स्थित अवैध हथयारों का व्यापार करने वाले एक गिरोह के सदस्य हैं। वहां से हथियार लाकर ये उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के अलावा पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और दिल्ली में सक्रिय आपराधिक गिरोहों बेचते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications