झारखण्ड में सड़क हादसा, 8 मरे
यह बस 50 लोगों को लेकर छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से बिहार के औरंगाबाद जा रही थी। पुलिस ने बताया कि झारखण्ड के गढ़वा जिले की आमजरा घाटी में चालक के बस पर से नियंत्रण खो देने के बाद बस के पलटने से यह दुर्घटना हुई।
आठ लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को गढ़वा के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है। गम्भीर रूप से घायल सात लोगों को इलाज के लिए रांची स्थित 'राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकल साइंसेज' (आरआईएमएस) भेजा गया है।
बस में सवार यात्रियों के मुताबिक चालक शराब के नशे में था इसलिए उसने पहाड़ी सड़क पर बस पर से नियंत्रण खो दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications