महाराष्ट्र में जीप नहर में गिरी, 8 डूबे
बुधवार की रात कलामनुरी गांव के नजदीक यह हादसा हुआ। पुलिस ने अब तक छह शव निकाल लिए हैं।
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया, "करीब 15 लोग जीप से अपने गांव लौट रहे थे, तभी चालक ने जीप पर से नियंत्रण खो दिया और वह नहर में गिर गई। हमने डूबे हुए आठ लोगों में से छह के शव निकाल लिए हैं।"
मृतकों में सुमित्रा छिभाड़े (29 वर्ष), राहुल छिभाड़े (सात वर्ष), आरती गायकवाड़ (20 वर्ष), कविता धानवे (40 वर्ष), आशा धानवे (15 वर्ष) और सागर भीसे (10 वर्ष) शामिल हैं।
पुलिस को अब भी सोनी भीसे (सात वर्ष) और सुमित छिभाड़े (तीन वर्ष) के शवों की तलाश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications