भारत और चीन के विदेश मंत्रियों में वार्षिक बैठक होगी
चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ की भारत यात्रा के दूसरे दिन राव ने कहा कि जियाबाओ और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच विचार-विमर्श के दौरान उनमें 'प्रबल निजी तालमेल' देखा गया।
जियाबाओ की अप्रैल 2005 की भारत यात्रा के बाद से मनमोहन सिंह और उनकी यह 11वीं बैठक थी।
राव ने कहा कि जियाबाओ की 2005 की यात्रा कई तरह से हमारे सम्बंधों के लिए 'आमूल-चूल बदलाव लाने वाली' साबित हुई।
उन्होंने कहा, "दोनों प्रधानमंत्रियों के निजी रिश्तों की झलक उस समय भी मिली जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कल रात वेन के लिए रात्रिभोज दिया।"
राव ने कहा कि वर्ष 2005 के बाद से भारत और चीन के सम्बंधों में व्यापक बदलाव आया है। उन्होंने कहा, "हमारे सहयोग में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। हम पहले से कई ज्यादा क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications