नत्थी वीजा विवाद पर चर्चा की जा सकती है : जियाबाओ

राव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जियाबाओ की तीन दिवसीय भारत यात्रा के दूसरे दिन इससे पहले कि भारतीय अधिकारी नत्थी वीजा का मामला उठाते, जियाबाओ ने स्वयं ही यह मामला उठा दिया।

उन्होंने कहा कि जियाबाओ ने कहा, "चीन ने इस मसले पर गौर किया और हमारी चिंताओं को गम्भीरता से लिया और कहा कि दोनों पक्षों के अधिकारी इस मसले पर गहन विचार-विमर्श कर सकते हैं ताकि इस मसले को संतोषजनक ढंग से सुलझाया जा सके।

राव ने कहा, "गेंद उन्हीं के पाले में है। मैं इसका खंडन नहीं करूंगी।"

यह पूछने पर कि भारतीय पक्ष ने चीन को यह स्पष्ट किया है कि जम्मू एवं कश्मीर की भारत के लिए वही अहमियत है जो तिब्बत की चीन के लिए है, राव ने कहा, "चीन हमारे रुख से भली-भांति अवगत है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+