राजनयिकों को ज्यादा समर्थ बनाएगा अमेरिका

वाशिंगटन, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अमेरिकी कूटनीति में सुधारों की घोषणा करते हुए भारत, चीन और ब्राजील जैसे उभरती अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों से बहुआयामी सम्बंध स्थापित करने के लिए राजदूतों को उद्योग क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की तरह सक्षम बनाने की बात कही है।

बुधवार को कूटनीति और अन्य विकास गतिविधियों की चार साल में होने वाली समीक्षा की रिपोर्ट जारी करते हुए कहा, "इन सुधारों से विदेश विभाग और अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसआईएडी) के कामकाज में आमूलचूल बदलाव होगा।"

क्लिंटन ने कहा कि विदेशों में अमेरिका की नागरिक क्षमता में वृद्धि की जाएगी। इसके लिए न सिर्फ विदेश विभाग में बल्कि सरकार के सभी क्षेत्रों में विशेषज्ञों को आगे लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रयास के तहत अमेरिकी राजदूतों और अन्य मिशन प्रमुखों की क्षमताओं में वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि हम उन्हें सशक्त बनाएंगे और विभिन्न संस्थाओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की तरह जवाबदेह बनाएंगे।

क्लिंटन ने अमेरिका की लोकतांत्रिक सरकार के जरिए बदलते विश्व में नेतृत्वकारी भूमिका बनाए रखने के लिए इस समीक्षा को खांका करार दिया।

उन्होंने कहा कि आपदाओं के परिणत होने से पहले उनकी संभावनाएं खत्म करने के लिए विदेश विभाग की क्षमताओं में वृद्धि की जाएगी।

समीक्षा में कहा गया, "उभरती शक्तियां और 21वीं सदी के क्षेत्रीय और वैश्विक प्रभाव केंद्र ब्राजील, चीन, भारत, इंडोनेशिया, मेक्सिको, नाइजीरिया, रूस, दक्षिण अफ्रीका और तुर्की मौजूदा भू-राजनीतिक परिदृश्य निर्धारित करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+