'ब्रिटिश मीडिया चीन को मानता है खतरा'
ब्रिटेन में स्थित चीनी ब्रांड तथा कारपोरेट कम्युनिकेशन से जुड़ी कम्पनी 'केएल कम्युनिकेशन्स' द्वारा कराए गए सर्वेक्षण को इसी सप्ताह जारी किया गया।
स्थानीय समाचार पत्र 'चाइना डेली' के मुताबिक सर्वे में कहा गया है कि ब्रिटेन के व्यापार जगत के नेताओं का झुकाव चीन की तरफ है जबकि वहां के मीडिया और दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े लोग आज भी चीन को एक खतरे के तौर पर दखते हैं।
सर्वेक्षण के मुताबिक 66 फीसदी लोगों का मानना है कि चीन में अधिक अवसर मौजूद हैं, जिसमें 81 फीसदी लोग राजनीति और स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ 34 फीसदी ऐसे लोग चीन को अपने लिए एक खतरे के तौर पर देखते हैं जो मीडिया और दूरसंचार क्षेत्र से जुड़े हैं।
केएल कम्युनिकेशन्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक केविन लिन ने कहा, "चीन आधिकारिक तौर पर 1.3 अरब उपभोक्ताओं के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि ब्रिटेन के लिए यहां पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications