चण्डीगढ़ हवाई अड्डे पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना, दोनों चालक घायल (लीड-1)

हेलीकॉप्टर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के आवास के समीप बने हेलीपैड की ओर बढ़ रहा था तभी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पंजाब के उद्योग एवं स्थानीय शासन मंत्री मनोरंजन कालिया उसमें सवार होकर होशियारपुर के मुकेरियां जाने वाले थे।

कालिया ने बताया,"हमें सुबह 10 बजे रवाना होना था। जब मैं हेलीपैड की ओर बढ़ रहा था तभी मुझे संदेश मिला कि हेलीकॉप्टर में आग लग गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"

हेलीकॉप्टर के चालक एस.पी.एस. बरार और एम.एस.बरार को मामूली चोटे आईं और उन्हें चण्डीगढ़ के समीप कमान अस्पताल ले जाया गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि उड़ान भरने के तत्काल बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई और वह हवाई अड्डे के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटनास्थल को पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और हवाई अड्डा अधिकारियों ने घेर लिया।

आईएएनएस द्वारा सम्पर्क किए जाने पर हवाई अड़्डे के प्रबंधक एच.एस.तूर ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

अग्निशमन दस्तों ने आग पर काबू पा लिया। यह हेलीकॉप्टर पंजाब सरकार के पट्टे पर था और इसका इस्तेमाल राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों सहित विशिष्ट व्यक्तियों के आवागमन में किया जाता था।

दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही प्रभावित हुई जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।

इससे पहले मार्च 2005 में सहारनपुर के निकट हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से हरियाणा सरकार के दो मंत्रियों और चालक की मौत हो गई थी।

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल इस साल के आरंभ में उस समय बाल-बाल बचे थे जब उनका हेलीकॉप्टर उतरते समय पेड़ की टहनियों से टकरा गया था।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी दो हादसों में बाल-बाल बच चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+