करूणाकरण की हालत में सुधार
तिरूवनंतपुरम, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करूणाकरन की हालत में गुरुवार सुबह सुधार देखा गया। वह पिछले सप्ताह भर से अस्पताल में भर्ती हैं।
कांग्रेस के 92 वर्षीय नेता अनंथापुरी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें बुखार और बेचैनी शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सोमवार को जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया था।
बुलेटिन में कहा गया है कि उनके हृदय और गुर्दे सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications