मतदाता दिवस पर बटेंगे पहचान-पत्र

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तर पर मतदाताओं को प्रेरित करने और जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मतदाता दिवस के मद्देनजर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। एक जनवरी 2011 को मतदान करने की निर्धारित आयु अर्थात 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले ऐसे लोग जिनका नाम अन्यत्र दर्ज नहीं है, उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाएगा। इतना ही नहीं नए मतदाताओं को एक आकर्षक बैज दिया जाएगा, जिसमें भारत निर्वाचन आयोग का लोगो होगा और उस पर एक संदेश 'मतदाता होने का गर्व है, मतदान के लिए तैयार' दर्ज होगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पी. सी. मीणा ने बताया है कि इस मौके पर अंतिम प्रकाशित नामावलियों के नए मतदाताओं को पहचान-पत्र दिए जाएंगे। साथ ही मतदान केंद्र स्तर पर शत-प्रतिशत फोटोग्राफी कराने और पहचान पत्र वितरित करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति-पत्र सौंपे जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+