वेन की यात्रा के दौरान 50 कारोबारी सौदे हुए

प्रधानमंत्री वेन ने दोनों देशों के कारोबारियों के एक सम्मेलन में कहा कि उनकी तीन दिवसीय यात्रा में दोनों देशों की कम्पनियों के बीच कुल लगभग 16 अरब डॉलर का व्यापारिक समझौता हो सकता है।

समझौते की प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार को हुए समझौतों में रिलायंस पावर का समझौता जहां 4.63 अरब डॉलर का था, वहीं आईसीआईसीआई बैंक के साथ हुआ समझौता 40 करोड़ डॉलर का है।

उधर चीनी विकास बैंक ने रिलायंस कम्युनिकेशन के साथ भी दो अरब डॉलर का एक समझौता किया। इससे अलग सेप्को एंड शैंडांग ने अदानी समूह के साथ बिजली उपकरणों की आपूर्ति के लिए 3.63 अरब डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।

इसके अलावा अन्य कुछ समझौते इस प्रकार हैं:

-दोफंग इलेक्ट्रिक और अभिजीत प्रोजेक्ट का बिजली उपकरणों के लिए 2.5 अरब डॉलर का समझौता

-चीनी विकास बैंक और रिलायंस पावर के बीच सासन बिजली परियोजना के लिए 1.1 अरब डॉलर का समझौता

-बैंक ऑफ चाइना और आईडीबीआई बैंक के बीच 1.2 अरब डॉलर का समझौता

-इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना और आईसीआईसीआई बैंक के बीच एक अरब डॉलर का समझौता

-शैंडांग और तमिलनाडु पावर कॉरपोरेशन के बीच 80 करोड़ डॉलर के उपकरणों के लिए समझौता

-चाइना एल्युमिनियम और वेदांता के बीच धातु के आयात के लिए 33 करोड़ का समझौता

इसके अलावा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और चाइना चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आपसी सहयोग के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

बुधवार को शंघाई की दूरसंचार उपकरण निर्माता कम्पनी हुआवी ने भी घोषणा की कि वह बेंगलुरू में एक नए शोध केंद्र और चेन्नई में इसकी निर्माण इकाई में दो अरब डॉलर का निवेश करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+