विप्रो लाइटिंग को मिला एशिया डिजाइन पुरस्कार
विप्रो इस पुरस्कार को पाने वाली भारत की पहली कम्पनी बन गई है। कम्पनी ने एलईडी (लाइट इमिटिंग डायोड) का निर्माण सॉफ्टवेयर कम्पनियों के परिसर, बैक ऑफिस सुविधाओं, औद्योगिक पाकोर्ं, शैक्षिक परिसरों, व्यावसायिक भवनों और रिहायशी टाउनशिप की उपवीथिकाओं और पगडंडियों को रौशन करने के लिए किया है।
विप्रो की इस प्रौद्योगिकी में बिजली की खपत 50 फीसदी तक कम हो जाती है।
हांगकांग डिजाइन सेंटर ने 2003 में इस पुरस्कार की स्थापना की थी। पुरस्कार के लिए चयन समिति के पास लगभग 500 आवेदन आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications