चीन में भारतीय निर्यातकों के लिए अवसर बढ़ाएंगे वेन
आईटीसी मौर्या होटल में भारत के तीन प्रमुख उद्योग संगठनों द्वारा आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा कि वे चीन में भारतीय उत्पादों को अधिक अवसर मुहैया कराएंगे।
उन्होंने कहा कि भारतीय कारोबारी सूचना प्रौद्योगिकी, फार्माश्यूटिकल उत्पाद और कृषि उत्पादों के क्षेत्र में निर्यात बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं।
दोनों देशों के बीच इस कारोबारी साल में 60 अरब डॉलर से अधिक का द्विपक्षीय व्यापार होने की संभावना है।
द्विपक्षीय व्यापारिक असंतुलन 2002 में जहां चीन के पक्ष में सिर्फ एक अरब डॉलर था, वहीं इसके इस साल 24 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।
इस बैठक का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) ने मिलकर किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications