जद (यु) की महिला विधायक की पिटाई, पति गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार भारती की शिकायत है कि उनके पति अवधेश मंडल पिछले तीन दिनों से एक कमरे में बंद कर उनकी पिटाई कर रहे थे।
बुधवार को किसी तरह भारती ने इसकी शिकायत फोन के माध्यम से पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक को दी। इसके बाद जाकर यह मामला प्रकाश में आया।
पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक नैयर हसनैन खान ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी भवानीपुर थाना में दर्ज कर ली गई है।
इसके फौरन बाद आरोपी अवधेश मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
खान के मुताबिक पिटाई के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इधर, घायल अवस्था में विधायक को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां से उचित इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications