राजमार्गो की दुर्दशा पर भाजपा सड़कों पर उतरी

भाजपा का आरेाप है कि राष्ट्रीय राजमार्गो की मरम्मत के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने पिछले एक वर्ष से राशि मंजूर नहीं की है, जिसके चलते इन मार्गो की हालत खराब होती जा रही है। प्रदेश से चार हजार किलोमीटर से ज्यादा लम्बे राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं जो मरम्मत के अभाव में गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। इस कारण प्रदेशवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

केंद्र सरकार पर राज्य की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा ने बुधवार को कई जगह विरोध प्रदर्शन किया। भोपाल में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश से चार-चार सांसद केंद्र में मंत्री हैं, जिनमें सड़क परिवहन मंत्री कमलनाथ भी शामिल हैं।

झा ने इन मंत्रियों को आगाह किया है कि अगर उन्होंने प्रदेश के हित में कदम नहीं उठाया तो यहां की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी व पार्टी के महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष साधना सिंह भी मौजूद थीं।

हरदा जिले के टिमरनी में विधायक संजय शाह ने राजमार्ग पर अनोखे तरह से प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर पानी से भरे गड्ढों में मछलियां छोड़ीं और फसल की बुआई की। उनका कहना है कि ये सड़कें अब इन्हीं कार्यो के लायक रह गई हैं।

मालूम हो कि राजमार्गो की हालत में सुधार के लिए मुख्यमंत्री चौहान, केंद्रीय मंत्री कमलनाथ से संपर्क कर चुके हैं। उन्होंने राजमार्गो की हालत में सुधार न किए जाने की स्थिति में इन्हें गैर अधिसिूचित करने की मांग की है, ताकि राज्य सरकार ही इनकी देखरेख कर सके।

राजमार्गो की दुर्दशा को लेकर रीवा में पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी, शाजापुर में संगठन महामंत्री माखन सिंह, सीहोर में कैलाश सारंग, छिंदवाड़ा में प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसुइया उइके और सतना में सांसद गणेश सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+