जगन के दौरे से कांग्रेस में बेचैनी

पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के पुत्र जगनोहन की कृष्णा जिले के दौरे ने सत्तारूढ़ पार्टी में दरार भी पैदा कर दी है। इस बीच पूर्व सांसद ने राज्य में बारिश से प्रभावित पूर्वी गोदावारी जिले के किसानों से मिलने के लिए बुधवार से अपने दौरे की शुरुआत की।

युवा नेता जगन अपनी तरफ केवल भारी भीड़ को ही आकर्षित नहीं कर रहें बल्कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं पर भी उनका प्रभाव देखा जा रहा है।

राज्य में जगन को लेकर जो राजनीतिक घटनाएं घट रही हैं, उसे लेकर सत्तारूढ़ पार्टी काफी चिंतित है। इस बीच पार्टी के दो विधायक मंगलवार को मुख्यमंत्री किरन कुमार रेड्डी की उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए जगन के दौरे में शामिल हुए।

विधायक एन. सेशा रेड्डी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके समर्थक ही उनके 'आलाकमान' हैं। वह उनके इच्छाओं के खिलाफ नहीं जा सकते। पार्टी की अवमानना करते हुए विधायक ने बुधवार सुबह जगन की अगवानी की।

विधायक रेड्डी के अलावा पूर्व मंत्री और विधायक पी. सुभाष चंद्रबोस सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने भी पूर्व सांसद की अगवानी की।

राजनीति के जानकारों का मानना है कि कांग्रेस को अलविदा कहने वाले जगन ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह अपनी नई पार्टी का गठन 45 दिनों के भीतर करेंगे। वह तटीय आंध्र के दौरे से अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+