नेपाल में विमान लापता
उड्डयन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस विमान में 19 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकांश तीर्थयात्री थे जो प्रसिद्ध शिव मंदिर से लौट रहे थे। अपराह्न् लगभग तीन बजे विमान का काठमांडू हवाईअड्डे के अधिकारियों से संपर्क टूट गया।
विमान का संचालन नेपाली पायलट अनूप शाक्य और सह-चालक सचेंद्र श्रेष्ठ कर रहे थे। इसमें तीन चालक दल के सदस्यों के अलावा परिचारिका सदीक्षा गुरुं ग भी थीं।
विमान में सवार यात्रियों में एक विदेशी भी था, जिसकी राष्ट्रीयता के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
यह विमान खोटांग जिले के लामिंडा हवाईअड्डे से काठमांडू लौट रहा था।
नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण का कहना है कि लापता विमान की तलाश के लिए दो हेलीकॉप्टरों को भेजा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications