भारत-इंडोनेशिया ने पार किया 10 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य
वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा और इंडोनेशिया के व्यापार मंत्री मारि एल्का पेंगेस्टु के बीच एक बैठक से इतर अनौपचारिक मुलाकात के बाद जारी बयान में यह बात कही गई।
शर्मा ने कहा कि वे पूर्व की ओर देखो की नीति और इस क्षेत्र में आर्थिक गठबंधन को बहुत महत्व दे रहे हैं। उन्हें खुशी है कि भारत-आसियान मुक्त व्यापार समझौता भारत और इंडोनेशिया के बीच एक अक्टूबर, 2010 से लागू हो गया है।
बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों सहित वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर भी मौजूद थे।
भारत से इंडोनेशिया को मुख्यत: पेट्रोलियम उत्पाद, ऑर्गेनिक रसायन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, लोहा, स्टील और मशीन का निर्यात किया जाता है। उधर इंडोनेशिया भारत को मुख्यत: खाद्य तेल, पेट्रोलियम उत्पाद, अयस्क, रसायन और रबर उत्पादों का निर्यात करता है।
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इंडोनेशिया से भारत में कुल 60 करोड़ डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ है। यह निवेश नवीन ऊर्जा, निर्माण गतिविधियों, व्यापार, बिजली उपकरणों और सूचना और प्रसारण के क्षेत्र में हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications