प्रवासी टिप्पणी पर चिदम्बरम के खिलाफ शिकायत

रांची निवासी आशीष कुमार सिंह ने चिदम्बरम के कथित तौर पर विभिन्न समुदायों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने और सार्वजनिक रूप से शरारतपूर्ण बयान देने के खिलाफ यहां मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दी गई है।

सिंह ने अपनी शिकायत में कहा, "गृह मंत्री किस तरह से इस तरह की गैरजिम्मेदाराना टिप्पणी कर सकते हैं। गृह मंत्री का काम देश में कानून-व्यवस्था कायम रखना है न कि राज्य (झारखण्ड) के लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए इस तरह की टिप्पणियां देना।"

चिदम्बर ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपराध के बढ़ते ग्राफ के लिए बाहरी लोगों को दोषी ठहराया था। उनकी इस टिप्पणी पर विपक्षी दलों के साथ उन्ही की कांग्रेस पार्टी ने भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। बाद में उन्होंने एक बयान जारी कर अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+