करूणाकरन की हालत में मामूली सुधार
तिरूवनंतपुरम, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करूणाकरन की हालत में बुधवार सुबह मामूली सुधार देखा गया। वह पिछले सप्ताह भर से अस्पताल में भर्ती हैं।
अनंथापुरी अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि 92 वर्षीय कांग्रेस नेता को सोमवार को जीवन रक्षक उपकरणों पर रखा गया था। उन्हें बुखार और बेचैनी शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बुलेटिन में कहा गया है कि उन पर इलाज का मामूली असर हो रहा है।
चिकित्सक किसी को उनसे मुलाकात की इजाजत नहीं दे रहे हैं। उनके पुत्र के. मुरलीधरन और पुत्री पद्मजा वेणुगोपाल अस्पताल में मौजूद हैं।
इंडो-एशियन न्यूज


Click it and Unblock the Notifications