पाकिस्तान में पत्रकार की गोली मारकर हत्या
पुलिस ने बुधवार को कहा कि खुजदार प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद खान सासोली की मंगलवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई।
स्थानीय समाचार पत्र 'डान' के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सासोली पर सिविल लाइंस इलाके में अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों ने हमला किया।
हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार थे और सासोली को गोली मारकर भाग गए।
पत्रकार को अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।
सासोली 'डेली बलूचिस्तान टाइम' से जुड़े थे और कुछ टेलीविजन चैनलों के लिए भी काम करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications