कोसी पुनस्र्थापना परियोजना के लिए विश्व बैंक देगा कर्ज

विश्व बैंक से बतौर कर्ज ली गई राशि से वर्ष 2008 में कोसी नदी की प्रलंयकारी आपादा से क्षतिग्रस्त मूलभूत संरचनाओं का पूनर्निर्माण करवाया जाएगा। कोसी पुनस्र्थापना परियोजना के तहत पथ-पुलियों का पुनर्निर्माण, बाढ़ प्रबंधन क्षमता का सुदृढ़ीकरण, जीविका का पुर्नसचन एवं वृद्धि, मकान निर्माण सहित कई कायरें में खर्च होगी।

राज्य मंत्रिपरिषद ने मंगलवार को हुई बैठक में इस कर्ज को लेने की स्वीकृति दे दी। मंत्रिपरिषद विभाग के सचिव अफजल अमानुल्लाह ने बुधवार को बताया कि इस परियोजना के लिए बिहार सरकार और विश्व बैंक के अंतर्राष्ट्रीय विकास अभिकरण के बीच वित्तीय एवं परियोजना एकरारनामा किया जाना है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए विश्व बैंक के अध्यक्ष 10 जनवरी को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे।

इधर, एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक तैयार हुए एकरारनामे के मुताबिक प्रथम चरण के तहत मिलनी वाली करीब 1,000 करोड़ की रकम 1़ 25 प्रतिशत के ब्याज पर राज्य सरकार को मिलनी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+