अमेरिकी वायुसेना ने विकिलीक्स से सम्बद्ध वेबसाइट्स ठप्प कीं
अमेरिकी समाचार पत्र 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि जब मंगलवार को वायुसेना के लोगों ने न्यूयार्क टाइम्स, ब्रिटेन के गार्जियन, स्पेन के एल पेस, फ्रांस के ली मोंड और जर्मनी की पत्रिका डेर स्पीगल की वेबसाइट खोलनी चाही तो उन्हें प्रवेश निषिद्ध किए जाने से सम्बद्ध संदेश मिला।
विकिलीक्स वेबसाइट ने इन पांच मीडिया संस्थानों को ही अमेरिका के गोपनीय कूटनीतिक दस्तावेजों के प्रकाशन के लिए अधिकृत किया है। पिछले कुछ सप्ताह से लगातार प्रकाशित हो रही इन दस्तावेजों पर आधारित खबरों के बाद विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications