रोम में हिंसा भड़कने से 100 लोग घायल
प्रदर्शनकारी शिक्षा बजट में कमी की सरकार की योजना का विरोध कर रहे हैं।
रोम के मध्य इलाके में हुए इस संघर्ष में प्रदर्शनकारियों ने दुकानों के शीशे तोड़ दिए और पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए।
हिंसा के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित हुई। संसद में प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का भविष्य तय करने वाले विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए सत्र चल रहा है।
सरकार ने निचले सदन चैंबर ऑफ डिप्टीज में केवल तीन मत से विश्वास मत जीत लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications