संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने हॉलब्रुक के निधन पर शोक व्यक्त किया
बान ने हॉलब्रुक के परिवार को पत्र लिखकर शोक व्यक्त किया है। वह हॉलब्रुक से निजी रूप से परिचित थे।
बान ने कहा, "उनके द्वारा किए गए कार्य अमिट हैं, वह विश्व की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास करते थे।"
बान ने हॉलब्रुक के परिवार को लिखा कि वह बड़े दिल वाले और सभी से मित्रता कर लेने वाले व्यक्ति थे और इंसानियत के लिए उन्होंने असाधारण कार्य किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications