फ्रैंक रुगेरो ने हॉलब्रुक की जगह ली
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फिलिप क्राउले ने मंगलवार को कहा, "रुगेरो हॉलब्रुक द्वारा स्थापित किए गए एसआरएपी (अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए विशेष प्रतिनिधि) तंत्र का नेतृत्व करेंगे। डेन फेडमैन और विक्रम सिंह इस काम में उनकी सहायता करेंगे।"
क्राउले ने कहा, "रुगेरो मंगलवार को अफगानिस्तान और पाकिस्तान नीति की समीक्षा का काम पूरा करने के लिए मंगलवार को व्हाइट हाउस में विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ हुई बैठक में शामिल हुए।" इस समीक्षा के परिणाम गुरुवार को घोषित किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications