उड़ीसा में 5 नक्सली गिरफ्तार
भुवनेश्वर के पुलिस अधीक्षक अनूप कृष्ण ने आईएएनएस को बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच है। ये भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (माओवादी) के सदस्य हैं और राज्य के बांसधरा प्रखण्ड के काशीपुर से सम्बंध रखते हैं।
पकड़े गए नक्सली शराब की दुकानों और मोबाइल फोन टावरों पर हमलों सहित कुल 15 मामलों में वांछित थे।
इसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस, एक देसी ग्रेनेड, 20 डेटोनेटर और दो बारूदी सुरंग बरामद किए गए हैं।
इसके अलावा पुलिस ने इनके पास से तीन पॉलीथीन की चादरें और तीन बैग भी बरामद किए हैं, जिनमें माओवादियों की पोशाक, दैनिक उपयोग में लाए जाने वाले पत्र और अभ्यास पुस्तिकाएं शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications