जियाबाओ ने स्कूल का दौरा किया
स्कूल के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने जियाबाओ का जोरदार स्वागत किया।
स्कूल की प्राचार्य मधुलिका सेन ने आईएएनएस को बताया, "यह स्कूल, पिछले चार वर्षो से शंघाई स्थित जिनयुआन सीनियर हाईस्कूल के साथ आदान-प्रदान का कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत ताई-ची, कैलीग्राफी, मैंडरिन उच्चारण, योगा और चीनी संस्कृति पर 30 मिनट की एक बातचीत का कार्यक्रम बनने जा रहा है।"
सेन ने कहा, "यह दौरा शिक्षा के दायरे से बाहर निकलकर लोगों के बीच पारम्परिक सम्बंधों को मजबूत करेगा।"
सेन ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली में स्थित उनका स्कूल, जिनयुआन स्कूल के साथ हुए एक आपसी समझौते (एमओयू) के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आदान-प्रदान के कार्यक्रम, कैलीग्राफी और योगा कक्षाएं संचालित कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications