ईरान : मस्जिद हमले में 38 की मौत
ईरान की समाचार एजेंसी इरना ने बताया है कि ईरान के सिस्तान-बलुचिस्तान प्रांत के चाबहार शहर में ईमाम हुसैन मस्जिद में बुधवार को हुए बम विस्फोट में 38 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हो गये। मस्जिद में लोग शियाओं के तीसरे ईमाम की शहादत का गम मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे।
प्रांत के फोरेंसिक मेडिसीन ऑफिस के महानिदेशक फरिबोर्ज अयाती ने कहा कि 38 शव लाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विस्फोट में कई महिलाएं और बच्चे भी मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।


Click it and Unblock the Notifications