जनता के लिए फेसबुक से जुड़ने का निर्देश

कानपुर के जिलाधिकारी मुकेश मेश्राम ने अपने पदनाम (डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कानपुर) से फेसबुक पर अपना खाता खोलने के एक दिन बाद बुधवार को अपर जिलाधिकारी, अपर नगर मजिस्ट्रेट और सभी उपजिलाधिकारियों को भी अपने-अपने पदनामों से फेसबुक पर खाते खोलकर जुड़ने को कहा है।

मेश्राम ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, "मैंने जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को जल्द से जल्द फेसबुक पर अपने अलग-अलग खाते खोलकर मेरे पदनाम वाले खाते से जुड़ने को कहा है।"

मेश्राम कहते हैं कि उन्हें लगता है कि इस कदम से आम लोगों को तो मदद पहुंचेगी ही साथ ही सरकारी विभागों के बीच कुशल संचार स्थापित होगा। जनता सीधे फेसबुक पर अपनी शिकायतें लिखकर अधिकारियों से जुड़ सकेगी।

मेश्राम ने कहा, " दूसरी तरफ हमें विभिन्न सरकारी विभागों की गतिविधियों के बारे में पता चलता रहेगा, जिससे कि जनता की सेवा करने के अपने लक्ष्य को पूरा करने में अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर सकेंगे।"

पहले चरण में जिला प्रशासन के अधिकारियों को फेसबुक से जोड़ा जाएगा। उसके बाद सरकारी अस्पतालों, नगर निगम और अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित विभागों के अधिकारियों से फेसबुक पर खाता खोलकर जिला प्रशासन से जुड़ने के लिए कहा जाएगा।

मेश्राम के मुताबिक जिला प्रशासन के अधिकारियों के खाते में लोग खराब सड़क, पानी, साफ-सफाई और गंदगी निपटान व अन्य नागरिक सुविधाओं से सम्बंधित शिकायतें कर सकेंगे। शिकायत की प्रकृति के आधार पर सम्बंधित विभागों को जानकारी दे दी जाएगी।

मेश्राम ने कहा कि सरकारी अधिकारियों को जिलाधिकारी वाले खाते में जाकर शिकायतों पर क्या कार्रवाई की गई इस बारे में जानकारी भेजनी होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+