भारत दौरा मित्रता को बढ़ावा देगा : जियाबाओ
नई दिल्ली, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीनी प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ ने बुधवार को कहा कि वह अपने तीन दिवसीय भारत प्रवास के दौरान दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास व समझ बढ़ाने तथा व्यापार व आर्थिक सम्बंधों को मजबूती प्रदान करने की कोशिश करेंगे।
जियाबाओ ने कहा, "मेरा मौजूदा दौरा मित्रता बढ़ाने, सहयोग बढ़ाने, अपनी पुरानी उपलब्धियों पर आगे बढ़ने व दोनों देशों के सामूहिक विकास व आपसी लाभ के लिए नए दरवाजे खोलने पर केंद्रित है।"
वेन ने एक लिखित बयान में कहा, "चीन-भारत सम्बंधों के सामने बड़े अवसर हैं और व्यापक सम्भावनाएं हैं।" यह बयान दोपहर में उनके भारत पहुंचने के बाद जारी किया गया।
जियाबाओ ने कहा कि दोनों देश पहाड़ों व नदियों के जरिए एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और दोनों के बीच 2,000 वर्षो से अधिक पुरानी मित्रता है। यह वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक सम्बंधों की 60वीं वर्षगांठ का वर्ष भी है।
ज्ञात हो कि आर्थिक सम्बंधों को बढ़ावा देना जियाबाओ के तीन दिवसीय दौरे के एजेंडे में खासतौर से सर्वोपरि है।
वेन के साथ 400 से अधिक की संख्या में व्यापारिक प्रमुख भी आए हुए हैं। इनमें विद्युत उपकरण बनाने वाली प्रमुख कम्पनी शंघाई इलेक्ट्रिक, धातु शोधक सायनोस्टील व दूरसंचार क्षेत्र की जेडटीई व हुवेई जैसी शीर्ष कम्पनियों के प्रमुख शामिल हैं।
वेन के आधिकारिक दस्ते में विदेश मंत्री यांग जीची, संचार मंत्री ली शेंगलिन, सांस्कृतिक मंत्री केई वू, अनुसंधान कार्यालय के निदेशक सी फुझान, वाणिज्य उप मंत्री गाओ हुचेंग, और प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक जियाओजियांग शामिल हैं।
वेन, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ गुरुवार को बातचीत करेंगे। दोनों नेता दोनों देशों के बीच राजनयिक सम्बंधों की 60वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हो रहे समारोहों का भी अवलोकन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications