शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 151 अंक गिरा (राउंडअप)

इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 7.97 अंकों की गिरावट के साथ 19,791.22 अंक पर खुला था। सेंसेक्स में अधिकतम 19817.61 और न्यूनतम 19,571.43 के बीच 246.18 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ। मंगलवार को यह 19,799.19 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में शामिल कुल आठ शेयरों में तेजी दर्ज की गई। टीसीएस (1.93 फीसदी), इंफोसिस (1.67 फीसदी), टाटा मोटर्स (1.26 फीसदी), भारती एयरटेल (1.24 फीसदी) और विप्रो (0.95 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई।

सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों में हीरो होंडा (5.40 फीसदी), डीएलएफ (5.15 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.65 फीसदी), एसबीआई (3.46 फीसदी) और एचडीएफसी बैंक (3.34 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.95 अंकों की गिरावट के साथ 5931.15 अंक पर खुला। निफ्टी में अधिकतम 5942.75 और न्यूनतम 5865.80 के बीच 76.95 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ। सूचकांक मंगलवार को 5944.10 पर बंद हुआ था।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप में 107.88 अंकों की गिरावट आई और यह 7,543.39 अंक पर बंद हुआ। स्मॉलकैप में 143.16 अंकों की गिरावट आई और यह 9,139.43 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 सेक्टरों में सिर्फ दो सेक्टरों सूचना प्रौद्योगिकी (1.53 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (1.27 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। उधर रियल्टी (3.53 फीसदी), बैंकिंग (3.18 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (2.38 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (1.44 फीसदी) और सार्वजनिक क्षेत्र (1.21 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट आई।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 946 शेयरों में तेजी दर्ज की गई और 1922 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 140 शेयरों के भाव में कोई परिवर्तन नहीं आया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+