बिहार : मंत्री ने की वेतन बढ़ाने की मांग
राज्य के पशु एवं मत्स्यपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में जनता दरबार के बाद पत्रकारों के एक प्रश्न के जवाब में कहा कि राज्य में विधायकों और विधान पार्षदों के वेतन बढ़ने चाहिए।
भाजपा के इस वरिष्ठ नेता ने अन्य राज्यों का हवाला देते हुए कहा कि अन्य राज्यों के विधानसभाओं तथा संसद के जनप्रतिनिधियों के वेतन में वृद्घि हुई है इसलिए बिहार में विधायकों और विधान पाषदों के वेतन बढ़ाने की मांग जायज है।
ज्ञात हो कि हाल ही में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, आंध्र प्रदेश और असम के विधायकों के वेतन में हाल ही वृद्धि की गई है जबकि दिल्ली, उड़ीसा और कुछ अन्य राज्यों में ऐसे प्रस्ताव विचाराधीन हैं।
सिंह ने हालांकि यह भी कहा कि इस मामले में सरकार काफी संवेदनशील है। उन्होंने राज्य में विधायक विकास निधि योजना के समाप्त करने का समर्थन करते हुए कहा कि सांसदों को भी दिए जाने वाली स्थानीय विकास निधि योजना को समाप्त कर देनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुए राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विधायक विकास निधि योजना के समाप्त करने के निर्णय लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications