राजग की रैली में शामिल होने से बीजद का इंकार
पटनायक ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "बीजद इस रैली में शामिल नहीं होगा।"
ज्ञात हो कि राजग ने आगामी 22 दिसम्बर को नई दिल्ली में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक व्यापक रैली आयोजित करने की मंगलवार को घोषणा की थी।
पटनायक ने कहा कि राजग संयोजक शरद यादव ने गत सप्ताह उन्हें फोन कर रैली में शामिल होने का आग्रह किया था और कहा था कि बीजद भले ही राजग का हिस्सा न हो लेकिन वह रैली में शामिल हो। ज्ञात हो कि वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव से पहले तक बीजद राजद का हिस्सा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications