राजग की दूसरी पारी में भाजपा का जनता दरबार

पटना स्थित भाजपा कार्यालय में राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनता दरबार के बाद सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा का जनता दरबार कोई नया कार्य नहीं है। इसके पहले की सरकार में भी भाजपा के मंत्री पार्टी कार्यालय में अपना समय देते थे और लोगों की समस्याएं सुनते थे। उन्होंने बताया कि राज्य के उप मुख्यमंत्री सहित भाजपा के सभी मंत्री एक नियत दिन पार्टी कार्यालय में बैठेंगे ओर लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि लोगों ने उनके सामने उनके विभाग के अलावा अन्य समस्याएं भी रखीं। सिंह ने कहा कि अगर कुछ दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है तो लोग उनके संज्ञान में फिर से अपनी समस्याएं ला सकते हैं।

गौरतलब है कि राजग की पहली पारी में भी जहां नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास पर जनता से मिलते थे वहीं भाजपा के मंत्री भी पार्टी कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते थे। विधानसभा चुनाव के पूर्व यह कार्यक्रम बंद कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+