ब्रिटिश वीजा नियमों से प्रभावित होंगे हजारों चीनी छात्र
ब्रिटेन का आंतरिक विभाग देश में प्रवासियों की संख्या कम करके घरेलू लोगों के लिए रोजगार बढ़ाने के लिए वीजा नियम सख्त बनाना चाहता है। आंतरिक विभाग ने अपनी वेबसाइट पर नियमों का मसौदा प्रस्तुत करके लोगों से 31 जनवरी तक सुझाव मांगे हैं।
ब्रिटेन में 85,000 चीनी लोग छात्र वीजा पर रह रहे हैं। इनमें से 20,000 छात्र स्नातक से कम स्तर के पाठ्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं।
बीजिंग के समाचार पत्र 'मिरर ईवनिंग न्यूज' ने चीन की ब्रिटिश काउंसिल के अधिकारियों के हवाले से कहा कि नई नीति के मुताबिक इन 20,000 चीनी छात्रों को ब्रिटेन छोड़ना पड़ सकता है।
नए नियमों में इन छात्रों को अध्ययन के बाद कार्य करने के लिए वीजा देने की नीति को खत्म किया जा सकता है। इस नीति के अंतर्गत छात्रों को अध्ययन के बाद दो साल तक काम करने के लिए वीजा जारी रखने की अनुमति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications