अंक व लॉटरी प्रणाली में संतुलन होगा नर्सरी में दाखिले का आधार
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, "गैर सहायता प्राप्त सरकारी स्कूलों में दाखिले के दिशा-निर्देश बुधवार शाम जारी कर दिए जाएंगे। सरकार ने नए दिशा-निर्देशों में अंकों के व लॉटरी के आधार पर बच्चों को दाखिला दिए जाने की प्रणाली में संतुलन लाने की कोशिश की है।"
अधिकारी ने बताया कि सरकार ने दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप देने से पहले कानून विभाग के साथ विचार-विमर्श किया था।
वैसे स्कूल संघों के प्रवक्ता इस बात पर अड़े हुए हैं कि 100 अंकों के आधार पर दाखिला देने की वर्तमान प्रणाली सबसे सही है। इस प्रणाली में विभिन्न मापदंडों के आधार पर अंक दिए जाते हैं।
विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मांग की थी कि नर्सरी में दाखिले की नीति पारदर्शी होनी चाहिए।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नई योजना की घोषणा से पहले सरकार को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।
गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, "दाखिले के वक्त इस बात को प्राथमिकता दी जानी चाहिए कि बच्चा स्कूल के पड़ोस में रहता हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications