बहन की हत्या कर आत्महत्या की
पुलिस के मुताबिक बुधनी थाने के जर्रापुरा में रहने वाले अनिल को अपनी बुआ की लड़की से प्यार हो गया। अनिल ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती इस प्रस्ताव पर तैयार नहीं हुई तो अनिल ने कथित तौर पर मंगलवार को उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
बुधनी थाने से मिली जानकारी के अनुसार अनिल ने कई महिलाओं की मौजूदगी में यह हत्या की और विरोध करने पर महिलाओं पर भी हमला करने की कोशिश की। बाद में अनिल ने जहरीला पदार्थ खा लिया, उसे गंभीर हालत में होशंगाबाद जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications