'ईव मिरेकल' चोरी कांड में 4 गिरफ्तार

भोपाल के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि 12-13 अक्टूबर की रात को टीटी नगर इलाके में स्थित 'ईव मिरेकल ज्वैलरी' दुकान में हुई चोरी में चोर पौने आठ किलो सोना और 27 लाख रुपये की नकदी ले उड़े थे।

श्रीवास्तव ने बताया है कि लगभग दो माह की मशक्कत के बाद पुलिस ने इस वारदात में फहीम गैंग का हाथ होने का खुलासा किया और चार आरोपियों को दबोचा। इनके पास से लगभग ढाई किलो सोना व नकदी बरामद की गई है। इस गैंग का मुखिया फहीम व एक अन्य मजहर टोपी अब भी फरार हैं।

गौरतलब कि इन चोरों ने दुकान में प्रवेश करते ही सीसी टीवी के कनेक्शन काट दिए थे। वे मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे और छाता लगाकर आए थे। इसके बावजूद कुछ तस्वीरें सीसीटीवी में आ गई थीं। ये तस्वीरें तमाम समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के साथ समाचार चैनलों पर भी दिखाई गईं तो बदमाश मजहर टोपी वाले ने आरोपियों को पहचान लिया और चोरों से डेढ़ किलो से ज्यादा सोना व नकदी ऐंठ ली।

श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस अधीक्षक योगेश चौधरी के नेतृत्व में बनी टीम और अपराध शाखा ने मिलकर इस चोरी का पर्दाफाश कर चार आरोपियों मुन्ना कतरा, जय प्रकाश, नीरज जैन व मनीष वर्मा को पकड़ लिया है। वहीं गैंग के मुखिया फहीम व मजहर की तलाश जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+