भारत पहुंचे वेन जियाबाओ
विशाल व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ आए जियाबाओ विशेष विमान से दोपहर 1.45 बजे पालम वायु सेना स्टेशन पहुंचे। वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और विदेश सचिव निरूपमा राव ने उनकी अगवानी की।
जियाबाओ की यह दूसरी भारत यात्रा है। इस यात्रा की शुरुआत वह टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के दौरे के साथ करेंगे जहां वह स्कूली बच्चों से बातचीत करेंगे और उन्हें चीन की संस्कृति, ताय-ची और लेखन के बारे में बताएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications