'पाकिस्तान के बगैर अफगानिस्तान युद्ध नहीं जीता जा सकता'

वाशिंगटन, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। जब तक पाकिस्तान अपनी अफगानिस्तान सीमा पर स्थित ठिकानों से गतिविधियां चला रहे तालिबान आतंकियों को समाप्त नहीं कर देता, तब तक अफगान युद्ध की सफलता की सम्भावना बहुत कम है। ये बातें 'न्यूयार्क टाइम्स' ने दो नई खुफिया रिपोर्टों के हवाले से कही है।

अमेरिका के इस प्रमुख अखबार ने कहा है कि रिपोर्टों में कहा गया है कि यद्यपि युद्ध में अमेरिका और उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) को उपलब्धि हासिल हुई है, लेकिन अराजक कबाइली क्षेत्रों में आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करने को लेकर पाकिस्तान की उदासीनता, सफलता के रास्ते में एक गम्भीर रोड़ा बनी हुई है।

अखबार ने अमेरिकी सैन्य कमांडरों के हवाले से कहा है कि आतंकी सहज रूप में पाकिस्तान से अफगानिस्तान में जाते हैं और वहां बम लगाते हैं, अमेरिकी सैनिकों से लड़ाई लड़ते हैं और फिर वापस आराम करने के लिए पाकिस्तान आ जाते हैं।

अखबार ने कहा है कि 'नेशनल इंटेलिजेंस इस्टीमेट्स' नामक रिपोर्ट के निष्कर्ष अमेरिका की 16 खुफिया एजेंसियों के सामूहिक विचारों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन निष्कर्षो को पिछले सप्ताह सीनेट और हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के कुछ सदस्यों को उपलब्ध कराया गया था।

अखबार के अनुसार, ये रिपोर्ट सीआईए और डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के आंकलनों पर ज्यादातर आधारित हैं। रिपोर्टो में कहा गया है कि अलकायदा सरगनाओं पर सीआईए के ड्रोन हमलों का असर हुआ है और दक्षिणी अफगानिस्तान के हेलमंड व कंधार प्रांतों के कुछ हिस्सों में सुरक्षा में सुधार आया है और इन क्षेत्रों में अमेरिका ने अपने सैनिकों की उपस्थिति बढ़ाई है।

अमेरिकी कमांडरों और पेंटागन के अधिकारियों का कहना है कि वे अभी तक इस बात की कल्पना नहीं करते कि पाकिस्तान के अधिक सहयोग के बगैर युद्ध जीता जा सकता है।

अखबार ने लिखा है, "लेकिन पाकिस्तानी सहयोग हासिल करने की कोशिश में अरबों डॉलर खर्च करने और कई वर्ष गुजरने के बाद भी वे समझते हैं कि इस मामले में पाकिस्तान का सहयोग सीमित ही होगा।"

'न्यूयार्क टाइम्स' ने कहा है कि अमेरिकी कमांडर और अधिकारी पाकिस्तान में स्थित आतंकियों के ठिकानों को सैन्य अभियान के लिए बड़ा रोड़ा बताते हैं।

अखबार ने लिखा है कि सार्वजनिक तौर पर तो अमेरिकी अधिकारी और सैन्य कमांडर पाकिस्तान और उसके सेना प्रमुख अशफाक परवेज कयानी की लगातार तारीफ करते हैं। लेकिन अखबार ने कई सारे अफगानी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि अमेरिका, पाकिस्तान को अंतहीन मान रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+