शनि के चंद्रमा पर हिम ज्वालामुखी मिलने के आसार
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी भूसर्वेक्षण संस्था अंतरिक्ष यान की ओर से भेजे गए चित्रों का विश्लेषण कर रही है। इन चित्रों में चंद्रमा पर मिली बनावट और धरती पर मिलने वाले ज्वालामुखी के बीच समानता देखने को मिल रही है। इस अध्ययन के बारे में रिपोर्ट सेन फ्रांसिस्को में अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन की एक बैठक में पेश किया गया।
लम्बे अर्से से माना जाता रहा है कि सौरमंडल के बर्फीले क्षेत्रों में हिम ज्वालामुखियों का अस्तित्व है लेकिन ताजा प्रमाण इनके होने के सम्बंध में सबसे पुख्ता कहा जा सकता है। 900 मीटर से भी ज्यादा ऊंची टाइटन की दो चोटियां हिम ज्वालामुखी हो सकती हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि वह लावा की जगह पानी और बर्फ के टुकड़े उगलती हैं।
वैज्ञानिक जैफरी कार्गेल का मानना है, "अब तक मिले प्रमाणों में से यह ताजातरीन प्रमाण ज्यादा बेहतर है।"
पहले मिले ढांचों के आधार पर कहा गया था कि चंद्रमा पर हिम ज्वालामुखी हैं लेकिन बाद में उसे झुठला दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications