पुत्र पर पिता की हत्या का आरोप
पुलिस ने बुधवार को बताया कि संगरूर जिले के रोशनवाला गांव के गुरप्रीत सिंह पर तीन दिसम्बर को उसके 60 वर्षीय पिता प्रेम सिंह की हत्या करने का आरोप है।
पुलिस उपाधीक्षक सवरन सिंह ने बताया कि गुरप्रीत ने अपने पिता के पेट में चाकू मारा था और उनका शव घर के ही आंगन में दफना दिया था। इसके बाद उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता गुम हो गए हैं।
गुरप्रीत के भाइयों के संदेह जताने पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की।
सिंह ने बताया, "हमें उसके घर में प्रेम सिंह का शव और उसके साथ एक खत मिला जिसमें गुरप्रीत ने अपना अपराध स्वीकार किया था। गुरप्रीत और उसकी पत्नी फरार हैं।"
पुलिस का कहना है कि गुरप्रीत नशे का आदी था और उसके पिता उसे अपनी सम्पत्ति से बेदखल करने की योजना बना रहे थे इसी के चलते उसने उनकी हत्या कर दी। प्रेम सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक थे और गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications