फ्लोरिडा में अपहरणकर्ता ने खुद को गोली मारी
स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूज हेराल्ड' के मुताबिक फ्लोरिडा के पनामा शहर में बे जिला स्कूल बोर्ड के सदस्यों की एक बैठक में मंगलवार को क्लू ड्यूक नाम का 56 वर्षीय व्यक्ति बंदूक लेकर मंच पर पहुंच गया और उसने वहां से सभी महिलाओं को जाने को कहा।
इसके कुछ देर बाद उसने वहां मौजूद पुरुषों पर कई गोलियां चलाईं लेकिन किसी को गोली नहीं लगी।
इसके बाद जिला सुरक्षा प्रमुख और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी माइक जोंस वहां पहुंचे और उन्होंने अपहरणकर्ता पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से अपहरणकर्ता जमीन पर गिर गया और उसने खुद को गोली मार ली।
समाचार पत्र 'द न्यूज हेराल्ड' के मुताबिक स्कूल बोर्ड ने ड्यूक की पत्नी को बर्खास्त किया था।
गोलियां चलाने से पहले ड्यूक ने एक लंबा पत्र फेंका था और बोर्ड के सदस्यों से अपशब्द कहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications