राजा को मुख्य अभियुक्त बनाने के लिए स्वामी न्यायालय पहुंचे
स्वामी ने पत्रकारों से कहा, "मैंने राजा को मुख्य अभियुक्त बनाने के लिए तीस हजारी न्यायालय में निजी अपराध शिकायत दर्ज कराई है।"
स्वामी ने राजा पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर सर्वोच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की थी।
स्वामी ने कहा कि उन्हें मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का पत्र प्राप्त हुआ जिसमें कहा गया है कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है जबकि राजा के खिलाफ जांच जारी है।
उन्होंने कहा, "उन्होंने राजा का नाम प्राथमिकी (एफआईआर) में भी शामिल नहीं किया है और मुझे उम्मीद है कि आज (बुधवार) जब मैं न्यायालय गया हूं तो वह राजा को औपचारिक रूप से आरोपी बनाएंगे।"
सीबीआई ने बुधवार को राजा के रिश्तेदारों, कारपोरेट लाबिस्ट नीरा राडिया और भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के पूर्व प्रमुख प्रदीप बैजल के ठिकानों पर छापेमारी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications