नीरा राडिया मामले पर बोले मनमोहन कहा जायज है फोन टैपिंग

नई दिल्ली। आखिरकार मनमोहन सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी, उन्होंने कॉर्पोरेट घरानों के लिए लॉबिंग करने वाली नीरा राडिया के फोन टैपिंग विवाद पर कहा कि ये हमारे देश के लिए जरूरी तो है लेकिन फोन टैपिंग में बहुत ही ऎहतियात बरतने की जरूरत है। मनमोहन सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी है कि फोन टैपिंग से उद्योग जगत बेहद चिंतित और उद्वेलित है। आपको बता दें कि मनमोहन सिंह का यह बयान रतन टाटा की राडिया के साथ हुई उनकी बातचीत लीक होने पर जताई गई चिंता के बाद आया है।

मंगलवार सुबह भारत कॉर्पोरेट सप्ताह का उदघाटन करते हुए पीएम ने कहा कि फोन टैपिंग देश हित में है और जरूरी भी है लेकिन इसका गलत इस्तेमाल न हो इसके लिए सावधानी रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि फोन टैपिंग व्यवस्था का कड़ाई से पालन होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+