जूलियन असांज को ज़मानत मिली

जेल जाते समय असांज की तस्वीर
विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांज को लंदन में जज ने ज़मानत दे दी है हालांकि अभी उनकी रिहाई नहीं हुई है.उन्हें कुछ दिन पहले लंदन में गिरफ़्तार कर लिया गया था.
असांज के ख़िलाफ़ स्वीडन के आग्रह पर गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया था. स्वीडन में असांज के ख़िलाफ़ बलात्कार समेत चार मामले हैं.
विकीलीक्स पर लाखों संवेदनशील दस्तावेज़ जारी करने के बाद से अमरीका उनसे काफ़ी नाराज़ है.
ज़मानत की शर्तों के तहत असांज को दो लाख पाउंड का मुचलका देना होगा और अपना पासपोर्ट भी सौंपना होगा. इसके अलावा असांज को इलेक्ट्रॉनिक टैग भी पहनना होगा.
कोर्ट में मौजूद बीबीसी संवाददाता का कहना है कि अगर दूसरा पक्ष समय रहते अपील कर देता है तो उन्हें अभी 48 घंटों तक हिरासत में ही रहना पड़ सकता है.
पिछले हफ़्ते उन्हें ज़मानत नहीं दी गई थी हालांकि कई जानी मानी हस्तियाँ मुचलके की राशि देने के लिए आगे आई थीं.
कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में पत्रकार और असांज के समर्थक इकट्ठा हैं. असांज कहते आए हैं कि उनके ख़िलाफ़ लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित है


Click it and Unblock the Notifications