जर्मन सैनिकों का अफगान से वापसी 2012 में संभव
मजार-ए-शरीफ (अफगानिस्तान), 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के रक्षा मंत्री कार्ल-थियोडोर जु गटनबर्ग ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अफगानिस्तान से जर्मन सैनिकों की वापसी 2012 की शुरुआत में शुरू हो जाएगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अघोषित दौरे पर अफगानिस्तान आए मंत्री ने कहा, "यह तभी संभव होगा जब इस मुद्दे को संवेदनशीलता के साथ लिया जाए।"
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में पिछले सर्दियों के मुकाबले लड़ाई की स्थिति इस सर्दी में लम्बी और बेहद कड़ी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications