आंध्र के किसानों मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिले भाजपा नेता
प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से राज्य के 15 जिलों के प्रभावित किसानों को पांच हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की।
प्रधानमंत्री को सौंपे ज्ञापन में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रभावित किसानों को नए सिरे से बैंक ऋण उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान भी किया जाना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने यह मांग भी कि केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार को हालात का जायजा लेने के लिए आंध्र प्रदेश का दौरा करना चाहिए।
प्रभावित क्षेत्रों को दौरा करने वाले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने कहा कि आंध्र के किसान दयनीय हालत में जी रहे हैं। उन्हें मदद की आवश्यकता है।
प्रतिनिधिमंडल में आडवाणी और नायडू के अलावा लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, उपनेता गोपीनाथ मुंडे और एस. एस. अहलूवालिया शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications